फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गुज्जर गैंग के नौ गुर्गे गिरफ्तार, ठेकेदार के घर पर किया था हमला

Mon, 25 May 2026 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
विज्ञापन
गोसाईंगंज। निजामपुर निवासी ठेकेदार नीरज यादव के घर 19 मई को हुए हमले में शामिल गुज्जर गैंग के नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में 21 मई को आरोपी काजीखेड़ा निवासी आजाद रावत को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर गोसाईंगंज दिलेश सिंह के अनुसार, 19 मई रात करीब नौ बजे नीरज का भाई बाइक से घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में गुज्जर गैंग के काजीखेड़ा निवासी रवि रावत और उसके साथियों ने उसे रोककर पीट दिया। वह किसी तरह जान बचाकर भागा और पुलिस से शिकायत की। देर रात आरोपियों ने कार, डाले व बाइकों से नीरज के घर पर धावा बोला। उन्होंने जमकर तोड़फोड़ की और घर के बाहर खड़ी दो बाइक व कार क्षतिग्रस्त कर दी। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।

पुलिस ने नकटामऊ निवासी सर्वेश रावत, काजीखेड़ा निवासी रवि, सूरज, आजाद रावत, सदरपुर करोरा निवासी शेरा, दुर्गेश चौहान, रसूलपुर टिकनियामऊ निवासी कुलदीप व कासिमपुर बिरुहा निखलेश रावत के अलावा 22 अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की थी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज से हुई। रविवार को सिटकिया कला गांव निवासी ज्वाला रावत व शिव बालक, निजामपुर निवासी सौरभ व शिवा रावत, सुशांत गोल्फ सिटी मुल्लाखेड़ा निवासी संकेत व अंकित, गोसाईंगंज कस्बा निवासी मन्नू व संदीप और बेगरियामऊ निवासी नीरज को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें