यहां संबोधित करेंगे देश के दिग्गज बिजनेसमैन।
सतीश महाना ने उम्मीद जाहिर की कि रक्षा के क्षेत्र में भी निवेश के लिए माहौल बनाया जा रहा है। रक्षा मंत्री खुद एक सेशन की अध्यक्षता भी करेंगी। सूत्रों का कहना है कि बुंदेलखंड में बनने वाले डिफेंस कॉरिडोर के लिए सरकार ने एक लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य रखा है।
जिन कंपनियों ने एमओयू साइन किया है प्रदेश सरकार की ओर से उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा। इस मौके पर अलल अलग पार्टनर कंट्री का अलग से पवैलियन बनाया जा रहा है। इसमें चेक रिपब्लिक, फिंडलैंड, नीदरलैंड, चोकोस्लोवाकिया, मॉरिशस आदि देश शामिल हैं। इस मौके पर 5000 स्क्वायर फिट केएरिया में 150 कंपनियों के स्टाल लगाए जा रहे र्हैं।
उद्यमियों के लिए तैयार पंडाल
अनूप चंद्र पांडेय ने दो दिन होने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि इस दौरान कुल 30 सेशन होंगे। यह सभी सेशन अलग-अलग हाल में होंगे। इसके लिए केंद्रीय मंत्री और राज्य के मंत्री इसमें बतौर अध्यक्ष शामिल होंगे।
केंद्रीय मंत्रियों में वित्त मंत्री अरुण जेटली, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, परिवहन व जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद, केंद्रीय औद्योगिक मंत्री सुरेश प्रभु, टेक्सटाइल मंत्री स्मृति ईरानी, विज्ञान एंव प्रौद्योगिकी मंत्री हर्षवर्धन, राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल, गिरिराज सिंह, मनोज सिन्हा, हरसिमरत कौर, राजकुमार सिंह, पीएजी राजू जनरल वीके सिंह और सीआर चौधरी अलग अलग सेशन की अध्यक्षता करेंगे।