फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: नौ अधिशासी अभियंताओं के कार्यक्षेत्र में बदलाव; बहराइच, उन्नाव, रायबरेली और अयोध्या के एक्सईएन बदले

Thu, 19 Nov 2026 08:19 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक ने बहराइच, उन्नाव, रायबरेली, अयोध्या और बरेली समेत विभिन्न जिलों में तैनात नौ अधिशासी अभियंताओं के तबादले किए हैं। सभी अधिकारियों को बिना प्रतिस्थानी की प्रतीक्षा किए तत्काल कार्यमुक्त होने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
तबादला आदेश - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक ने बहराइच, उन्नाव, रायबरेली समेत विभिन्न जिलों में तैनात नौ अधिशासी अभियंताओं के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। सभी को प्रतिस्थानी की प्रतीक्षा किए बिना कार्यमुक्त करने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन


अयोध्या में बिलिंग, कलेक्शन और रेड की जिम्मेदारी संभाल रहे अधिशासी अभियंता यादवेंद्र कुमार यादव को मध्यांचल मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। मुख्यालय से सतीश चंद्र को अयोध्या धाम भेजा गया है।

कैसरगंज-बहराइच विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता रविकांत को मुख्यालय से संबद्ध किया गया है, जबकि हिमांशु गौतम को पीडीनगर-उन्नाव से कैसरगंज भेजा गया है। मुख्यालय से संबद्ध वैभव आनंद को पीडीनगर, उन्नाव की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


कमर्शियल सर्विसेज-दो, बरेली क्षेत्र प्रथम के अधिशासी अभियंता कृष्णानंद को मुख्य अभियंता वितरण, बरेली से संबद्ध किया गया है। मीटर, अमौसी क्षेत्र के एक्सईएन प्रदीप कुमार सिन्हा को कमर्शियल सर्विसेज-दो, बरेली क्षेत्र प्रथम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

मुख्यालय से संबद्ध प्रीति यादव को अधिशासी अभियंता मीटर, अमौसी बनाया गया है। वहीं, विवेक कुमार सिंह को मुख्यालय से रायबरेली क्षेत्र के अधीक्षण अभियंता कार्यालय से संबद्ध किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें