होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में मौजूद पदाधिकारी।
लखनऊ। अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली नौ विभूतियों को अवाॅर्ड-ए-तिरंगा सम्मान से नवाजा जाएगा। एलायंस सोशल एंड कल्चरल सोसाइटी के तत्वावधान में 30 मार्च को राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह लखनऊ में सम्मान समारोह का आयोजन होगा।
संस्था के सचिव दिलावर हुसैन ने शनिवार को एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि यह छठा सम्मान समारोह है। इस वर्ष मुश्ताक अहमद बावला (समाजसेवी), डॉ. संजीव मोहन (सर्जन), गिडियन मैसी (संगीतज्ञ), दयाल नहलानी (फिल्म निर्देशक), सलमान क़ुरैशी ( समाजसेवी), मो. इरफान अली (धावक), एसके शाहनवाज, शिवानी वर्मा (सौंदर्य विशेषज्ञ) और डॉ. अनीता सहगल वसुंधरा (लेखिका) को सम्मानित किए जाने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान यादे रफी शीर्षक से एक संगीत रूपक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा, जिसमें राजधानी के वरिष्ठ गायक मोहम्मद रफी के गाए हुए गीतों को कलाकार अपनी आवाज से संवारेंगे। इस दौरान असलम जावेद सिद्दीकी, आरपी सिंह, सोनी त्रिपाठी सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।