लखनऊ। कक्षा आठ के बाद गरीब बच्चों की पढ़ाई का रास्ता आसान हो, इसके लिए होने वाली राष्ट्रीय आय योग्यता परीक्षा रविवार को होगी। राजधानी में इस बार एक सीट पर नौ बच्चे दावेदार हैं। 277 सीटों पर 2736 बच्चों ने आवेदन किया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने शुक्रवार को केंद्रों की सूची जारी करते हुए बताया कि परीक्षा में समय से पहुंचना होगा। परीक्षा का आयोजन सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव की ओर से किया जा रहा है। चयनित बच्चों को कक्षा नौ से 12 तक 12 हजार रुपये प्रति वर्ष छात्रवृत्ति मिलेगी।
ये है परीक्षा का समय
- सामान्य बच्चों के लिए सुबह 10 से दोपहर एक बजे।
- दिव्यांग बच्चों के लिए सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
- राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज सिटी स्टेशन, राजकीय हुसैनाबाद इंटर कॉलेज चौक, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शाहमीना रोड, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज विकासनगर, राजकीय इंटर कॉलेज निशातगंज, राजकीय यूपी सैनिक इंटर कॉलेज सरोजनीनगर।