लखनऊ। बीकेटी स्थित सैदपुर जागीर में नगर निगम ने अवैध कब्जे की जमीन को मुक्त कराया है। नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने बताया कि बीकेटी क्षेत्र में राजस्व अभिलेख में घूरा के रूप में दर्ज भूमि पर अवैध कब्जा था। प्रशासन के साथ मिलकर करीब एक करोड़ से अधिक कीमत की जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया है।