फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डीसीएम से नौ गोवंश बरामद, तीन गिरफ्तार

Fri, 20 Feb 2026 02:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बीबीडी इलाके में पुलिस ने डीसीएम से नौ गोवंश बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से वाहन चालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बुधवार को गश्त के दौरान सूचना मिली कि बाराबंकी की ओर से आ रही डीसीएम में गोवंश को ठूंसकर ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने जुगौर रेलवे क्रॉसिंग के पास घेराबंदी कर डीसीएम को रोक लिया। तलाशी लेने पर वाहन में नौ गोवंश भरे मिले। चालक ने बताया कि गोवंश को गोरखपुर से एटा ले जा रहे थे। परमिट न दिखा पाने पर पुलिस ने ग्राम नगला एटा निवासी चालक सतेंद्र, ग्राम शीतलपुर एटा निवासी विनय कुमार और दीपक को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर राम सिंह ने बताया कि सभी गोवंश को सुरक्षित पपनामऊ गोशाला भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें