फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शबद कीर्तन से संगत को किया निहाल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब यहियागंज में सोमवार को वैसाखी का पर्व श्रद्धा, उल्लास के साथ मनाया गया। पावन अवसर पर गुरुद्वारा परिसर को विशेष लाइटों और पुष्पों से सजाया गया।
विज्ञापन




गुरुद्वारा सचिव मनमोहन सिंह हैप्पी ने बताया कि डॉ. गुरमीत सिंह के संयोजन में सुबह पांच से शाम पांच बजे तक सजाए गए दीवान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगाई। हुजूर साहिब से आए किशोर सिंह, दिल्ली से हरतीरथ सिंह सोढ़ी, और यूएसए से आए ज्ञानी भूपेंद्र सिंह ने कथा व शबद कीर्तन से संगत को सराबोर किया। जत्थेदार आशीष सिंह की अगुवाई में 80 श्रद्धालुओं ने अमृत संचार कर गुरमत मार्ग को अपनाया। इसके बाद गुरु का अटूट लंगर व मिष्ठान प्रसाद का वितरण हुआ। गुरुद्वारा प्रबंधन समिति ने बताया कि 18 अप्रैल को गुरु तेग बहादुर साहिब का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें