लखनऊ। राजधानी में बुधवार को दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य रहा। सुबह कोहरा भी नहीं रहा। हालांकि, रात के पारे में 2.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट से ठंड बढ़ गई। दिन का तापमान 0.4 डिग्री की बढ़त के साथ 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि एक सप्ताह तक राजधानी में बारिश के आसार नहीं हैं। दिन के तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। रात के पारे में एक डिग्री तक की गिरावट हो सकती है।