नाइजीरिया के प्रतिनिधिमंडल ने कृषि और सहकारिता से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी हासिल की।
निगोहां। नाइजीरिया संघीय गणराज्य का 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को मोहनलालगंज पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने कृषि और सहकारिता से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी हासिल की। इसका नेतृत्व नाइजीरिया के राज्य मंत्री, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा सीनेटर डॉ. अलीयू साबी अब्दुल्लाही ने किया।
प्रतिनिधिमंडल ने निगोहां के रघुनाथखेड़ा स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि सहकारी समिति (बी-पैक्स) का निरीक्षण किया। उन्होंने नगराम के समेसी स्थित प्रगतिशील किसान राजेश वर्मा के फार्म हाउस का भी दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल मोती की खेती से काफी प्रभावित हुआ। बी-पैक्स में खाद-बीज वितरण और ऋण व्यवस्था जैसे कार्यों को समझा। राज्य मंत्री ने परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। किसान राजेश वर्मा के फार्म हाउस पर आधुनिक खेती और फसल प्रबंधन की जानकारी जुटाई गई। प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय कृषि मॉडल की सराहना की। जिला कृषि अधिकारी डॉ. मेनका ने बताया कि इस दौरे का उद्देश्य भारत के कृषि नवाचारों को समझना और नाइजीरिया में लागू करना है।
नाइजीरिया के प्रतिनिधिमंडल ने कृषि और सहकारिता से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी हासिल की।
नाइजीरिया के प्रतिनिधिमंडल ने कृषि और सहकारिता से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी हासिल की।