फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आतंकियों के मददगारों के खिलाफ एनआईए ने दाखिल की पूरक चार्जशीट, बताया आरोपी कैसे करते थे मदद

Sun, 30 May 2021 12:03 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

चार्जशीट में एनआईए ने बताया है कि हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी यूपी समेत देश के कई भागों में आतंकी वारदातों की साजिश रच रहे थे। 
विज्ञापन
हिजबुल मुजाहिदीन आतंकी कमरुज्जमा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश और प्रदेश में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की साजिश रच रहे हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकियों को पैसा और शरण देकर मदद करने वाले जम्मू कश्मीर निवासी निसार अहमद शेख और निशाद अहमद बट के खिलाफ एनआईए ने पूरक चार्जशीट विशेष कोर्ट में दाखिल कर दी है।
विज्ञापन


चार्जशीट में एनआईए ने बताया है कि हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी यूपी समेत देश के कई भागों में आतंकी वारदातों की साजिश रच रहे थे। इसकी जानकारी होने पर एटीएस ने मामले की रिपोर्ट 12 सितंबर 2018 को दर्ज की, लेकिन मामले को बाद में एनआईए को सौंप दिया गया। 

एनआईए ने मामले की रिपोर्ट 24 सितंबर 2018 को दर्ज करके विवेचना शुरू की और गिरफ्तार किए गए आरोपी कमरुज जमान तथा मामले में फरार चल रहे ओसामा बिन जावेद के खिलाफ 11 मार्च 2019 को विशेष कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

बाद में मामले में फरार चसल रहे आरोपी ओसामा बिन जावेद सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 28 सितंबर 2019 को मारा गया था।    चार्जशीट में बताया गया कि मामले में विवेचना के दौरान पता चला कि ओसामा बिन जावेद को निसार अहमद शेख और निशाद अहमद बट शरण देते थे और उसकी सहायता करते थे। 
निशार अहमद शेख जहां ओसामा समेत अन्य आतंकियों के लिए सुरक्षित यात्रा का प्रबंध करता था, वहीं निशाद अहमद बट आतंकियों को धान मुहैया कराने के साथ ही सुरक्षित शरण और अन्य चीजों की व्यवस्था करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें