देश और प्रदेश में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की साजिश रच रहे हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकियों को पैसा और शरण देकर मदद करने वाले जम्मू कश्मीर निवासी निसार अहमद शेख और निशाद अहमद बट के खिलाफ एनआईए ने पूरक चार्जशीट विशेष कोर्ट में दाखिल कर दी है।
चार्जशीट में एनआईए ने बताया है कि हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी यूपी समेत देश के कई भागों में आतंकी वारदातों की साजिश रच रहे थे। इसकी जानकारी होने पर एटीएस ने मामले की रिपोर्ट 12 सितंबर 2018 को दर्ज की, लेकिन मामले को बाद में एनआईए को सौंप दिया गया।
एनआईए ने मामले की रिपोर्ट 24 सितंबर 2018 को दर्ज करके विवेचना शुरू की और गिरफ्तार किए गए आरोपी कमरुज जमान तथा मामले में फरार चल रहे ओसामा बिन जावेद के खिलाफ 11 मार्च 2019 को विशेष कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी।