फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैदल घर लौट रहे प्रवासी श्रमिक की भूख से मौत पर एनएचआरसी का नोटिस

Thu, 28 May 2020 09:52 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
लॉकडाउन में लुधियाना से अपने घर हरदोई के लिए छह दिन तक भूखे चलने के बाद एक प्रवासी श्रमिक की मौत होने के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने यूपी सरकार को नोटिस भेजा है। 
विज्ञापन


आयोग ने इस मामले में चार सप्ताह मे रिपोर्ट तलब की है। आयोग ने मुख्य सचिव को भेजे नोटिस में इस मामले के साथ-साथ प्रवासी मजदूरों के लिए किए जा रहे सरकार के प्रयासों कि भी रिपोर्ट मांगी है। 

आयोग ने कहा है कि मीडिया रिपोर्टों से सामने आ रहा है कि प्रवासी मजदूरों को लेकर सरकार कि घोषणाओं पर वास्तविक रूप से पूरा काम नहीं हो पा रहा है। आयोग ने इसे लेकर भी स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आयोग ने 19 साल के विपिन की भूख से मौत होने को मानवाधिकारों का गंभीर हनन बताया है। विपिन 12 मई को लुधियाना से हरदोई जाने के लिए पैदल ही निकला था। 

पर भूखे रह कर 350 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद सहारनपुर पहुंच कर वह सड़क पर गिर कर बेहोश हो गया था। उसे जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया था जहां उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें