फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कोविड टीकाकरण करने वाली संविदा एएनएम को मिलेगी 10 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि, निर्देश जारी

Fri, 20 May 2022 12:22 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

एनएचएम निदेशक ने कम से कम 60 दिन नियमित टीकाकरण करने वाली एएनएम को 10 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देने का निर्देश जारी किया है। राशि जिलों में भेज दी गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में कोविड टीकाकरण के दौरान कम से कम 60 दिन योगदान देने वाली संविदा एएनएम को 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह राशि सभी जिलों में भेज दी गई है।

विज्ञापन


एनएचएम निदेशक ने सभी सीएमओ को निर्देश दिया है कि जल्द से जल्द प्रोत्साहन राशि चयनित एएनएम को उनके खातों में स्थानांतरित कर उसकी रिपोर्ट भेजी जाए।

प्रदेश में 16 जनवरी 2021 से कोविड टीकाकरण चल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया था कि कोविड टीकाकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वाली संविदा एएनएम को प्रोत्साहित किया जाए। इसके तहत तय किया गया कि जिस संविदा एएनएम ने कम से कम 60 दिन नियमित तौर पर टीकाकरण किया है, उन्हें एकमुश्त 10 हजार रुपये बतौर प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

प्रदेश में संविदा पर 16008 संविदा एएनएम कार्यरत हैं। इसमें सर्वाधिक 462 बहराइच में हैं, जबकि सबसे कम 43 महोबा में हैं। इन सभी के लिए एनएचएम ने जिलेवार बजट जारी कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें