फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एनएचएम अब केंद्रों पर जाने वाली गर्भवतियों को देगा नाश्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सीएचसी पर आने वाली गर्भवतियों को नाश्ता विभाग देगा। अभी तक माह में सिर्फ एक दफा नाश्ता दिया जाता था। नई गाइड लाइन के मुताबिक, अब माह में चार दिन लगने वाले सत्र में नाश्ता मिलेगा। इसका आदेश एनएचएम ने जारी किया है। सभी केंद्र प्रभारियों को इसका सख्ती से अनुपालन कराने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन

एनएचएम के जरिये प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान चलाया जा रहा है। माह की एक, नौ, 16 व 24 तारीख को सीएचसी पर सत्र का आयोजन होता है। अफसरों का कहना है हर सत्र में 20-25 गर्भवती महिलाएं सत्र में बुलाई जाती हैं। इस सत्र में शामिल होने वाली गर्भवती को एनएचएम ने नाश्ते की व्यवस्था किया है। एनएचएम ने हर सत्र के लिए दो हजार रुपये का आवंटन किया है।
सीएचसी को माह में आठ रुपये नाश्ते के लिए मिलेंगे। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है नई गाइड लाइन में अब चारों सत्र में गर्भवती को नाश्ता मिलेगा। अभी तक माह में एक बार ही मिलता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें