फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: एनएचएआई के आरओ विशाल गौतम हटाए गए, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे धंसने के बाद हुई थी किरकिरी

Wed, 23 Sep 2026 11:58 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

एनएचएआई के आरओ विशाल गौतम को हटा दिया गया है। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे धंसने के बाद एनएचएआई की काफी किरकिरी हुई थी। इससे पहले प्रोजेक्ट डायरेक्टर को हटाया गया था। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
NHAI - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी आरओ विशाल गौतम का तबादला हो गया है। उनका ट्रांसफर जम्मू कश्मीर किया गया है। उनकी जगह अब्दुल बासित को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जो जल्द ही पदभार ग्रहण कर लेंगे। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने के बाद एनएचएआई की काफी किरकिरी हुई। 
विज्ञापन


इससे पहले प्रोजेक्ट डायरेक्टर नकुल प्रकाश वर्मा को हटाया गया था। उनकी जगह बरेली में तैनात रहे नवरत्न को नया पीडी बनाया गया था। हालांकि, विशाल गौतम के ट्रांसफर को उनके सहकर्मी नॉर्मल ट्रांसफर बता रहे हैं। लेकिन, सूत्रों का कहना है कि एक्सप्रेसवे पर गड्ढों से हुई किरकिरी में यह कार्रवाई पहले से तय मानी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें