प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई)-3 में अब पहले चरण में स्वीकृत कार्यों की 75 फीसदी राशि खर्च करने के बाद ही अगली किस्त मंजूर होगी। केंद्र सरकार ने इस संबंध में नई गाइडलाइन जारी की है।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई)-3 में अब पहले चरण में स्वीकृत कार्यों की 75 फीसदी राशि खर्च करने के बाद ही अगली किस्त मंजूर होगी। केंद्र सरकार ने इस संबंध में नई गाइडलाइन जारी की है।
विज्ञापन
योजना के पहले चरण में प्रदेश को करीब आठ हजार किलोमीटर से अधिक सड़कों के निर्माण की मंजूरी मिली है। हालांकि उप्र. ग्राम सड़क विकास अभिकरण ने सड़कों की स्वीकृति का कार्य तेजी से किया। लेकिन पंचायत चुनाव की आचार संहिता लागू होने से करीब पांच सौ जगह काम शुरू नहीं हो सका। पहले चरण में मिले करीब 6287.37 किलोमीटर लंबी सड़कों और 4225 करोड़ की स्वीकृति मिली थी। अभी तक करीब 45 प्रतिशत राशि खर्च की गई है।
अभिकरण ने ठेकेदारों के साथ सड़कों के अनुबंध का काम तेज किया है। अभिकरण के सीईओ सुजीत कुमार ने बताया कि अगले महीने से सभी सड़कों का काम शुरू करा दिया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजे जाएंगे।