आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश में बढ़ते लॉकडाउन से कमजोर तबका आर्थिक रूप से तबाह हो गया है। उन्होंने सरकार से ऐसे लोगों को कम से कम पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
विज्ञापन
लॉकडाउन में निर्माण कार्य मे लगे मजदूर, रेहड़ी-पटरी, ऑटो रिक्शा और ई-रिक्शा चालक जैसे रोज कमाने वाले लोग सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। दिल्ली सरकार की तरह यूपी सरकार को भी रोज कमाने खाने वाले लोगों को आर्थिक मदद देने की घोषणा करनी चाहिए। महामारी में प्रदेश सरकार पूरी तरह बेनकाब हो गई है। सरकार कोरोना पीड़ितों को अस्पताल, बेड, ऑक्सीजन भले ही उपलब्ध नहीं करा पा रही है, लेकिन लॉकडाउन बढ़ाती जा रही है। जिसकी सीधी मार प्रदेश के कमजोर तबके पर पड़ रही है।