फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजरतगंज में बदला ट्रैफिक सिस्टम, यहां पढ़ें पूरा प्लान

Thu, 07 Jan 2016 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
हजरतगंज के छह रास्तों पर आज से वन-वे सिस्टम लागू हो जाएगा। एक दिन पहले बुधवार को दिन भर ट्रैफिक-पुलिस का अमला नई व्यवस्था लागू करने की तैयारियों में जुटा रहा। देर रात तक सड़क के बीच प्लास्टिक पिलर्स, बैरियर, साइन बोर्ड लगाने का काम चलता रहा।
विज्ञापन


ट्रैफिक और पुलिस के दरोगा-सिपाहियों की तैनाती की जगह निर्धारित कर दी गई है। पार्किंग की व्यवस्थाओं के साथ पुलिस अफसर भी तैयार हैं। एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि एएसपी ट्रैफिक के साथ वह खुद पूरी व्यवस्था की निगरानी करेंगे।

वन-वे व्यवस्था को पूरी तरह लागू कराने के लिए हजरतगंज में अतिरिक्त पुलिस और ट्रैफिक बल के साथ ही होमगार्ड भी तैनात किए जाएंगे।

सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

सीसीटीवी कैमरों से ट्रैफिक की निगरानी की जाएगी एएसपी ट्रैफिक ने बताया कि सिकंदरबाग, डनलप तिराहा, अलका तिराहा, लालबाग समेत सभी प्रमुख चौराहों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल सुबह से ही तैनात रहेगा। आम नागरिकों को समस्या का सामना न करना पड़े, इसका ख्याल रखा जा रहा है।

जगह-जगह ग्लो साइन बोर्ड लगे बैरियर, दिशा सूचक लगवाए जा रहे हैं। बृहस्पतिवार सुबह से हजरतगंज क्षेत्र में वन-वे व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।

बाधाएं दूर करने के लिए किया रिहर्सल

वन-वे व्यवस्था लागू करने से चौबीस घंटे पहले एएसपी ट्रैफिक हबीबुल हसन ने रिहर्सल किया। हजरतगंज के विभिन्न स्थानों पर करीब चार घंटे तक उन्होंने पुलिस टीम के साथ वन-वे व्यवस्था की निगरानी की।

इस दौरान हलवासिया की तरफ से आने वाले वाहन से कई बार यातायात प्रभावित हुआ। शाहनजफ रोड पर रहने वाले लोग भी वाहन लेकर अलका तिराहा की तरफ आने की कोशिश करते रहे। इन वाहन चालकों को समझाकर वापस भेजा गया।

हजरतगंज कोतवाली मोड़ पर पुलिसकर्मियों को ही संभालना मुश्किल पड़ गया। कोतवाली जाने वाले पुलिसकर्मी वन-वे सिस्टम को नजरअंदाज कर बाल्मीकि मार्ग में घुस गए। वहां तैनात ट्रैफिक के सिपाहियों से कई वाहन चालकों की कहासुनी भी हुई।

अतिक्रमण सबसे बड़ी चुनौती

वन-वे प्लान को लागू करने में पुलिस के लिए अतिक्रमण सबसे बड़ी चुनौती है। शोरूम से लेकर दफ्तरों व बैंक के आसपास कारों-मोटरसाइकिलों का जमावड़ा रहता है या अवैध दुकानें लगी हुई हैं। पुलिस ने इन दुकानदारों को नोटिस तो दे दिया है। कड़ी चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण से मुक्ति नहीं मिल सकी।

सबसे अधिक अतिक्रमण सप्रू मार्ग एसएसपी आवास के आसपास ही है। यहां वेज-नॉनवेज रेस्टोरेंट, स्वीट शॉप और बेकरी सहित अन्य दुकानों के बाहर कारों की लंबी कतारें नजर आती हैं।

फुटपाथ पर सजी चाय-पकौड़ी की दुकानें, मूंगफली के ठेले और पान की गुमटियां यातायात व्यवस्था पूरी तरह ठप कर देती हैं।

उधर, जिलाधिकारी राजशेखर ने नेशनल कॉलेज के पास नाले के ऊपर बनी दुकानों को तोड़ने के लिए कहा था, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई है। ये दुकानें भी सुगम यातायात की राह में बड़ा रोड़ा बनी हैं।

इन रास्तों पर लागू होगी नई व्यवस्था

-सिकंदरबाग चौराहा
महानगर व राणा प्रताप रोड की ओर से कोई वाहन सिकंदरबाग चौराहा से सहारागंज की तरफ शाहनजफ तिराहा की तरफ नहीं जाएगा। ये वाहन सप्रू मार्ग तिराहा से एसएसपी बंगला होते हुए दायीं तरफ सहारागंज और शाहनजफ तिराहा से जा सकेंगे।

-शाहनजफ तिराहा
नेशनल कॉलेज की तरफ से सिकंदरबाग जाने वाले वाहन शाहनजफ तिराहा से दायीं तरफ नहीं जा सकेंगे। अगर नेशनल कॉलेज से आने वाले किसी वाहन चालक को सेंट फ्रांसिस स्कूल जाना है तो वह सिकंदरबाग चौराहा से अशोक मार्ग होते हुए हजरतगंज चौराहा से दायीं तरफ अलका तिराहा होते हुए शाहनजफ रोड की तरफ घूमकर स्कूल पहुंचेगा।

-डनलप तिराहा
एसएसपी आवास से कोई भी वाहन डनलप तिराहा से बायीं तरफ अलका तिराहा की ओर नहीं जा सकेगा। इन वाहनों को भी नेशनल कॉलेज से आने वाले वाहनों के पीछे जाना होगा।
विज्ञापन

इन जगहों पर ऐसा होगा ट्रैफिक सिस्टम

-बाल्मीकि तिराहा
बाल्मीकि तिराहा से कोई वाहन कैपर रोड तिराहे की ओर नही जा सकेगा। बाल्मीकि तिराहे से यातायात मेफेयर तिराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

-लालबाग चौराहा
लालबाग चौराहे से वाहन चालक मेफेयर तिराहा की ओर नहीं जा सकेंगे। लालबाग चौराहे से कैपर रोड, बाल्मीकि मार्ग/कैपिटल तिराहा होकर जा सकेंगे।

-बैंक ऑफ इंडिया तिराहा
बैंक ऑफ इंडिया तिराहे की ओर से वाहन नवल किशोर तिराहा/लीला सिनेमा/अशोक मार्ग की ओर नहीं जा सकेंगे। बैंक आफ इंडिया तिराहे से डनलप तिराहा/सहारागंज तिराहा होकर वाहन गंतव्य भेजे जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें