फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ समेत प्रदेश के 47 जिलों में लगेंगे ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र

Sun, 25 Apr 2021 10:04 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

पीएम केयर्स फंड से देशभर में सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 551 समर्पित चिकित्सा ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्रों की स्थापना की जाएगी। ये संयंत्र विभिन्न राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में जिला मुख्यालयों पर चिह्नित सरकारी अस्पतालों में स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
आक्सीजन जनरेशन प्लांट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीएम केयर्स फंड से देशभर में सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 551 समर्पित चिकित्सा ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्रों की स्थापना की जाएगी। ये संयंत्र विभिन्न राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में जिला मुख्यालयों पर चिह्नित सरकारी अस्पतालों में स्थापित किए जाएंगे। लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर समेत यूपी के 47 जिलों में चिकित्सकीय ऑक्सीजन के इन संयंत्रों को लगाया जाएगा। खरीद प्रक्रिया स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के माध्यम से की जाएगी।

विज्ञापन


यूपी के इन जिलों में लगेंगे संयंत्र  
लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, आगरा, अलीगढ़, आजमगढ़, बहराइच, बलिया, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, बंदायू, बुलंदशहर, देवरिया, ईटावा, फैजाबाद, फरुखाबाद, फतेहपुर, फिरोजाबाद, गौतमबुद्दनगर, गाजियाबाद, गाजीपुर, गोंडा, हरदोई, जालौन, जौनपुर, झांसी, कन्नौज, कानपुर नगर, लखीमपुर खीरी, ललितपुर, मथुरा, मेरठ, मिर्जापुर, मुरादाबाद, मुज्जफरनगर, पीलीभीत, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, रामपुर, सहारनपुर, शाहजहांपुर, सीतापुर, सुल्तानपुर और उन्नाव।

उत्तराखंड के अल्मोड़ा, देहरादून, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, उधम सिंह नगर और उत्तर काशी। 

यह होगा फायदा
इससे जिले के सरकारी अस्पताल ऑक्सीजन की आपूर्ति में अचानक पैदा होने किल्लत से बच सकेंगे और कोरोना समेत बाकी जरूरतमंद मरीजों के लिए निर्बाध रूप से पर्याप्त ऑक्सीजन मिल सकेगी।
विज्ञापन


सीएम योगी ने पीएम मोदी के प्रति जताया आभार 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम केयर्स फंड से ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट की स्थापना के निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा पीएम केयर्स के माध्यम से देश भर में 551 पीएसए ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगाने का निर्णय लिया गया है। इस निर्णय के अंतर्गत यूपी के 47 जिलों में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगाने की स्वीकृति दी गई है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय पूरे देश में निर्बाध ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें