फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3002 पदों पर भर्ती, पढ़िए जरूरी खबर

Thu, 23 Jan 2014 08:56 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) बनने के लिए एक पद पर 41 दावेदार हैं। 3002 रिक्त पदों के लिए करीब 1.23 लाख लोगों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन


ग्राम्य विकास विभाग ने वीडीओ के पद पर चयन संबंधी कार्यवाही अगस्त 2013 में शुरू की थी। 20 अक्तूबर से आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन करने का मौका मिला था।

बीच में एक महीने का समय बढ़ाने के बाद आवेदन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी हो गई। अब जिला स्तर पर जिला विकास अधिकारियों (डीडीओ) की अध्यक्षता वाली चयन समिति चयन संबंधी आगे की कार्यवाही करेगी।

चयन समिति ऑनलाइन आवेदन के आधार पर आवेदकों की मेरिट बनाएगी। इसके बाद मेरिट लिस्ट को वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। मेरिट लिस्ट अपलोड होने के बाद एक सप्ताह तक आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्टेड आवेदकों की शारीरिक दक्षता परीक्षा व इंटरव्यू कराया जाएगा। इंटरव्यू के बाद अंतिम रूप से चयनित आवेदकों की सूची वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें