फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई व्यवस्था सुधारने को बनाई कार्ययोजना, अब 50 हजार वर्ग फीट क्षेत्र की सफाई करेगा एक कर्मचारी

Sun, 28 Apr 2019 01:34 AM IST
सौरभ दिक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
लखनऊ - फोटो : self
विज्ञापन
हाईकोर्ट के आदेश के बाद शहर की सफाई व्यवस्था सुधारने को नगर निगम ने एक्शन प्लान तैयार कर लिया है। इसमें हर कर्मचारी की हदबंदी के साथ यह भी तय कर दिया गया है कि एक  सफाई कर्मचारी रोजाना 50 हजार वर्ग फीट क्षेत्र में सफाई करेगा।
विज्ञापन


हर वार्ड में कचरा डिस्पोजल सेंटर व स्वच्छता समितियां बनाई जाएंगी। वहीं, सफाई व कूड़ा उठाने के लिए वार्ड में 260 घरों पर एक क्लस्टर बनाया जाएगा। संसाधनों की कमी पूरा करने को एक हजार रिक्शा ट्रॉली, झाड़ू व पंजे भी खरीदे जाएंगे।

नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार को कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। व्यवस्था में सुधार को लेकर कचरा निस्तारण की व्यवस्था को डिसेंट्रलाइज किया जाएगा।
विज्ञापन


 दो करोड़ से बनाए जाएंगे दस एमआरएफ सेंटर
कचरा निस्तारण व्यवस्था सुधारने के लिए शहर में दस स्थानों पर मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) बनाने की योजना है। इसमें कुल दो करोड़ रुपये खर्च होंगे। नगर आयुक्त ने बताया कि सेंटर में कम्पोस्ट प्लांट में सड़ने वाले कचरे से खाद बनाई जाएगी। वहीं, जो कचरा सड़ने वाला नहीं होगा उसका दूसरा उपयोग होगा।

ये कमेटियां बनाई जाएंगी
सफाई व्यवस्था में सुधार को तीन कमेटियां बनाई जाएंगी। इसमें महापौर की अध्यक्षता में सिटी लेवल सेनिटेशन कमेटी, जोनल अधिकारी की अध्यक्षता में जोनल लेवल सेनिटेशन कमेटी और पार्षद की अगुवाई में वार्ड लेवल कमेटी बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें