फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रांति पर ये ट्रेनें पहुंचाएंगी आपको संगम नगरी

Tue, 14 Jan 2014 11:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मकर संक्रांति पर्व पर रेलवे ने प्रयाग जाने वाली एक व दो पीआरएल पैसेंजर का संचालन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


ये ट्रेनें 17 जनवरी तक चलाई जाएंगी। एक व दो पीआरएल सहित 24 ट्रेनों को रेलवे ने कोहरे के कारण निरस्त कर दिया था।

यह जानकारी सीनियर डीसीएम अश्विनी श्रीवास्तव ने दी।

उन्होंने बताया कि 54253 /54 (1/2 पीआरएल) लखनऊ-प्रयाग पैसेंजर के अलावा 54375/ 76(1/4 जेपी) प्रयाग-जौनपुर पैसेंजर व 54371/72 (1/2 एफपी) प्रयाग-फैजाबाद पैसेंजर का संचालन 17 जनवरी तक किया जाएगा।

बताते चलें कि प्रयाग में माघ मेला का आयोजन होता है, जिसमें दूर-दूर से लोग संगम में स्नान करने आते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें