रेलव ने दीपावली और छठ पूजा को देखते हुए जम्मूतवी के लिए दो ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी आलोक सिंह ने बताया कि स्पेशल ट्रेनों के चलने से वेटिंग यात्रियों को राहत मिलेगी।
ट्रेन 05043 गोरखपुर- जम्मूतवी साप्ताहिक गाड़ी गोरखपुर से 23,30 अक्तूबर और 06,13,20,27 नवंबर को प्रत्येक बुधवार को दोपहर 12.05 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन गोंडा के रास्ते से शाम साढ़े पांच लखनऊ पहुंचेगी।
इसके बाद बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर और अंबाला होकर ट्रेन अगले दिन सुबह 10.25 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी।
पढ़ें- मुंबई के लिए एसी स्पेशल ट्रेन 25 से
वापसी में (05044) जम्मूतवी गोरखपुर स्पेशल जम्मू से 28 अक्तूबर के साथी ही 4,11,18 और 25 नवंबर को रात 20.10 बजे चलेगी। यह ट्रेन अगले दिन दोपहर 12.40 बजे लखनऊ होते हुए शाम 6.35 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
इसी तरह (05143) छपरा जम्मूतवी साप्ताहिक स्पेशल छपरा से 27 अक्तूबर 3,10,17 और 24 नवंबर को प्रत्येक रविवार सुबह सात बजे प्रस्थान करेगी। शाम साढ़े पांच बजे लखनऊ होते हुए ट्रेन बरेली और मुरादाबाद के रास्ते अगले दिन सुबह 10.25 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी।
पढ़ें- लखनऊ से और आसान होगा दिल्ली का सफर
इसी प्रकार वापसी में (05144) जम्मूतवी छपरा साप्ताहिक स्पेशल 24,31 अक्तूबर और 7,14,21 व 28 नवंबर को प्रत्येक गुरुवार को जम्मू से रात 20.10 बजे चलेगी।
यह ट्रेन अगले दिन दोपहर 12.40 बजे लखनऊ होते हुए रात 23.55 बजे छपरा पहुंचेगी। इन ट्रेनों में साधारण द्वितीय श्रेणी के आठ, शयनयान श्रेणी के छह, एसी तृतीय की एक बोगी लगेगी
इन ट्रेनों में लगेंगे एक्स्ट्रा कोच रेलवे ने चार ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त बोगियां लगाने का निर्णय लिया है। ट्रेन (15008) लखनऊ जंक्शन-मंडुआडीह कृषक एक्सप्रेस में 21 अक्तूबर को लखनऊ जंक्शन से शयनयान श्रेणी की एक अतिरिक्त बोगी लगेगी।
इसी तरह ट्रेन (15007) मंडुआडीह-लखनऊ जंक्शन कृषक एक्सप्रेस में 22 अक्तूबर को मंडुआडीह से शयनयान श्रेणी की एक अतिरिक्त बोगी लगेगी।
ट्रेन (12541) गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस में 23 अक्तूूबर को गोरखपुर से शयनयान श्रेणी की एक बोगी लगेगी। (12542) लोकमान्य तिलक टर्मिनल-गोरखपुर एक्सप्रेस में 25 अक्तूबर को लोकमान्य तिलक टर्मिनल से शयनयान श्रेणी की एक बोगी लगेगी।
इनके बढ़े फेरे रेलवे ने (05027/05028) गोरखपुर-आनन्द विहार-गोरखपुर द्विसाप्ताहिक स्पेशल का एक दिन का फेरा बढ़ा दिया है। अब (05027) गोरखपुर-आनन्द विहार साप्ताहिक पूजा गोरखपुर से 24, 31, तथा 7 एवं 14 नवंबर को भी चलेगी।
वापसी में (05028) आनन्द विहार-गोरखपुर साप्ताहिक पूजा गाड़ी आनन्द विहार से 25 अक्तूबर, 01, 08 एवं 15 नवम्बर दिन शुक्रवार को अतिरिक्त रूप से चलायी जाएगी।
लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...