शहर के विकास के लिए सबसे अधिक जिम्मेदार दो ही विभाग हैं। लखनऊ विकास
प्राधिकरण और नगर निगम।
इन दोनों को ही मिलकर राजधानी के विकास में हाथ
बढ़ाना होगा। मैं भी यही चाहता हूं कि, नगर निगम के साथ सामंजस्य बैठाकर
राजधानी को और अधिक विकसित बनाने की कोशिश हो।
जो भी शासन की प्राथमिकताएं
हैं, वही मेरी भी होगी। यह कहना है कि लखनऊ विकास प्राधिकरण के नवागत
उपाध्यक्ष एमपी अग्रवाल का।
पढ़ें- सात महीने बाद एलडीए में पूर्णकालिक उपाध्यक्ष
उन्होंने
सोमवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया। सुबह यहां अधिकारियों की बैठक में
जरूरी जानकारियां लेने के साथ ही उनको निर्देश भी दिए।
उन्होंने कहा कि जिला
पंचायत से मानचित्र पास करने संबंधी जो भी विवाद है, उसका हल अतिशीघ्र
किया जाएगा।
1997 बैच के आईएएस अधिकरी एमपी अग्रवाल एलडीए के वीसी के साथ
ही संस्कृति विभाग के सचिव भी हैं। मीडिया से मुलाकात में उन्होंने
प्राथमिकताओं पर चर्चा की।
लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...