फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गोमतीनगर से डिब्रूगढ़ के बीच चलेगी नई ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। कामाख्या शक्ति पीठ जाना-आना आसान होने वाला है। गोमतीनगर से डिब्रूगढ़ के बीच नई ट्रेन शुरू होने वाली है। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने इसका प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है, जिस पर लगभग सहमति बन चुकी है।
विज्ञापन


ट्रेन का रूट उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे में होगा। दोनों जोन से सहमति मिल गई है। ट्रेन अयोध्या धाम और गोरखपुर होकर चलेगी। हालांकि, रेलवे ने अभी अधिकृत बयान जारी नहीं किया है। प्रस्ताव के मुताबिक ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलेगी। यह डिब्रूगढ़ से रात नौ बजे चलकर तीसरे दिन सुबह 7:15 बजे गोरखपुर, 10:10 बजे अयोध्या धाम होते हुए दोपहर 1:15 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी। ट्रेन डिब्रूगढ़ से गोमतीनगर तक की दूरी 40 घंटे से अधिक समय में पूरी करेगी। इस दौरान कटिहार, न्यू जलपाईगुड़ी, बरौनी, हाजीपुर, छपरा ग्रामीण, गोरखपुर, अयोध्या धाम और गोमतीनगर स्टेशन पड़ेंगे। गोरखपुर और अयोध्या धाम में ट्रेन को 10 मिनट का ठहराव दिया जाएगा। ट्रेन मे जनरल, स्लीपर, थर्ड, सेकेंड और फर्स्ट एसी मिलाकर 22 कोच होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें