फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो से चलेगी आनंदविहार से पश्चिम बंगाल के लिए नई ट्रेन

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। आनंदविहार से पश्चिम बंगाल के पुरुलिया के लिए लखनऊ के रास्ते दो अप्रैल से नई ट्रेन चलेगी। इससे पश्चिम बंगाल व पूर्वाेत्तर भारत जाने वाले यात्रियों को राहत हो जाएगी।
विज्ञापन


उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि गाड़ी संख्या 14022 आनंदविहार-पुरुलिया जंक्शन एक्सप्रेस प्रत्येक बृहस्पतिवार को आनंदविहार से सुबह पांच बजे रवाना होगी। ट्रेन मुरादाबाद, बरेली होते हुए सुबह दोपहर 2:20 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यहां से अयोध्या, वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, भबुआ रोड, सासाराम, देहरी ओन सोन, गरवा, डाल्टनगंज, लातेहर, रांची, मुरी होते हुए अगली सुबह 10:40 बजे पुरुलिया पहुंचेगी। वापसी में 14021 पुरुलिया-आनंदविहार एक्सप्रेस तीन अप्रैल से पुरुलिया से शाम पांच बजे चलकर उपरोक्त स्टेशनों से होते हुए अगली दोपहर 1:05 बजे लखनऊ और रात 11:10 बजे आनंदविहार पहुंच जाएगी। ट्रेन में एसी, स्लीपर, जनरल कोच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें