फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से एक और ट्रेन दौड़ेगी दिल्ली के लिए

Sat, 28 Sep 2013 10:16 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रेल बजट में घोषित मऊ-आनंद विहार टर्मिनल द्विसाप्ताहिक ट्रेन का संचालन 29 सितंबर से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


ट्रेन का शुभारंभ मऊ स्टेशन से होगा और इससे लखनऊ से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को भी राहत मिलेगी।

ट्रेन 15025 मऊ से प्रत्येक रविवार व मंगलवार को सुबह 10:45 बजे रवाना होगी और 19:55 बजे लखनऊ होते हुए सुबह 6:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

इसी तरह ट्रेन 15026 सोमवार व शुक्रवार को आनंद विहार टर्मिनल से दोपहर एक बजे रवाना होगी। यह ट्रेन रात 21:00 बजे लखनऊ व सुबह 6:30 बजे मऊ पहुंचेगी।

रेलवे छह अक्टूबर से 17 नवंबर तक छपरा से आनंद विहार टर्मिनल के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन भी चलाएगा। ट्रेन 05101 प्रत्येक रविवार को शाम चार बजे छपरा से छूटेगी।
विज्ञापन


रात 02:45 बजे लखनऊ और दोपहर 12:10 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। ट्रेन 05102 आनंद विहार टर्मिनल से सात अक्टूबर से 18 नवंबर तक दोपहर 13:50 बजे रवाना होगी और 23:35 बजे लखनऊ व 10:55 बजे छपरा पहुंचेगी।
विज्ञापन

उधर, स्पेशल ट्रेन 05030 आनंद विहार टर्मिनल से दो अक्टूबर को दोपहर 12:50 बजे रवाना होगी और रात आठ बजे लखनऊ पहुंचेगी।

इसी तरह ट्रेन 05029 तीन अक्टूबर को रात आठ बजे लखनऊ से रवाना होगी व सुबह 6:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

वहीं, उत्सर्ग एक्सप्रेस में एक अक्टूबर से एक नवंबर तक एसी द्वितीय की एक अतिरिक्त बोगी भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें