फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चारबाग स्टेशन पर नया ट्रैफिक प्लान होगा लागू!

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चारबाग रेलवे स्टेशन पर नया ट्रैफिक प्लान लागू करने की तैयारी है। इसके तहत कैबवे से आने पर वाहनों को जंक्शन की ओर ले जाया जाएगा, जहां से कानपुर रोड की तरफ ले जाए जाएंगे। आरक्षण केंद्र की ओर से आने वाले वाहनों की संख्या भी नियत करने की तैयारी है।
विज्ञापन

हालांकि, यह प्लान कितना कारगर साबित होगा, यह देखना दिलचस्प होगा। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल का चारबाग स्टेशन अपग्रेड किया जा रहा है। स्टेशन पर रेलवे भूमि विकास प्राधिकरण(आरएलडीए) निर्माण कार्य करवा रही है। इसी बीच स्टेशन पर चालीस वर्षों से चल रहे आटो स्टैंड को हटवाने की तैयारियां की जा रही हैं। स्टेशन पर बाहरी, अवैध व अनाधिकृत आटो, टेंपो व ई रिक्शा संचालन भी हो रहा है। इससे ट्रैफिक व्यवस्था चौपट सी हो गई है। इसी क्रम में मुख्य एंट्री की ओर आरएलडीए के निर्माण कार्य शुरू होने से पहले नया ट्रैफिक प्लान लागू करने की तैयारी की जा रही है। अफसर इस प्लान को लेकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

आटो गली पर लग गई बैरिकेडिंग
चारबाग स्टेशन पर रेल कोच रेस्टोरेंट वाली आटो गली को बैरिकेड कर बंद करवा दिया गया है। इससे दो व चार पहिया वाहनों का इस रोड पर जाना बंद हो गया है। इससे फिलहाल असुविधाएं हो रही हैं। इसके खुले होने से आरक्षण केंद्र की ओर से आने वाले वाहनों की निकासी कुछ आसान रहती थी।
विज्ञापन


मंदिर के पीछे से होगी निकासी
सूत्र बताते हैं कि नए प्लान के तहत लखनऊ जंक्शन के कैबवे की ओर से आने वाले वाहनों को आरपीएफ पोस्ट की ओर मोड़ दिया जाएगा। जहां मंदिर के पीछे बनी गली से वाहन आगे चलकर चारबाग की मुख्य सड़क पर आ जाएंगे। कैबवे से चारबाग मुख्य बिल्डिंग के सामने वाहनों को नहीं भेजने की तैयारी है। हालांकि, इससे जाम लगने की आशंका अभी से जताई जा रही है।

यह था बेहतर विकल्प
विशेषज्ञ बताते हैं कि चारबाग आरक्षण केंद्र की ओर से आने वाले वाहनों की निकासी के लिए तीन रास्ते खोलने से ट्रैफिक जाम से निजात मिलती। इसमें रिक्शे वाली गली, आटो वाली गली, जंक्शन व कैबवे के रास्ते वाहनों की आवाजाही होती तो आसानी रहती। अफसरों की दलील है कि आरएलडीए निर्माण कार्य शुरू करने जा रही है, जिसके चलते ऐसा नहीं किया जा सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें