एलडीए सीएसआई टॉवर बिल्डिंग की तर्ज पर एक और टॉवर गोमती नगर में बनाने की तैयारी कर रहा है। इसे सीएसआई टॉवर-2 कहा जाएगा।
इस संबंध में शासन की ओर से लखनऊ विकास प्राधिकरण को निर्देशित किया गया है।
14 मंजिल की बिल्डिंग बनाने के लिए प्राधिकरण करीब एक लाख वर्ग फीट भूमि की तलाश गोमती नगर में कर रहा है।
पढ़ें-कौन मोदी, प्रधानमंत्री क्यों बनना चाहते हैं?
भूमि तलाश के लिए इंजीनियरिंग विभाग को कहा गया है। उम्मीद की जा रही है कि, शहीद पथ के आसपास इसके लिए भूमि मिल सकती है। फिलहाल तलाश जारी है। अत्याधूनिक सुविधाओं से टॉवर लैस होगा।
आईएएस, पीसीएस और अतिविशिष्ट लोगों को राज्य संपत्ति विभाग की ओर से दिए जाने वाले आवासों की संख्या कम हो रही है।
ऐसा ही सीएसआई टॉवर एलडीए ने पूर्व में विपिनखंड में बनाया गया था। इस तादाद को बढ़ाने के लिए राज्य संपत्ति विभाग ने शासन से अनुरोध किया था।
शासन की ओर से लखनऊ विकास प्राधिकरण को निर्देशित किया गया वह पहले तो जमीन खरीदे और बाद इस टॉवर का निर्माण भी करे। फिलहाल जमीन तलाश करने का काम शुरू कर दिया गया है।
और खबरों के लिए यहां आएं....