फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जीरो कार्बन उत्सर्जन के लिए नई तकनीकों को अपनाना होगा

Sun, 21 Dec 2025 02:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
होटल क्लार्क अवध में इशरे लखनऊ संस्था की ओर से ऊर्जा संयक्षण विषय पर आयोजित सेमिनार का शुभारम्भ
विज्ञापन
लखनऊ। धरती को बचाना है तो ऊर्जा बचत और जीरो कार्बन उत्सर्जन के लिए नई तकनीकों को अपनाना होगा। बढ़ते प्रदूषण और तापमान की वजह से गर्मी बढ़ रही है। एसी, फ्रिज में नई तकनीक का इस्तेमाल कर उत्सर्जित ग्रीन हाउस गैसों को काफी कम करना है।
विज्ञापन


यह बातें इशरे (इंडियन सोसाइटी ऑफ हीटिंग, रेफ्रिजरेटिंग एंड एयरकंडीशनिंग इंजीनियर्स) लखनऊ चैप्टर की ओर से परिवर्तन चौक स्थित होटल में एनर्जी कंजर्वेशन एंड डीकार्बोनाइजेशन विषय पर हुए सेमिनार में एक्सपर्ट ने कहीं।
सेमिनार का उदघाटन इशरे लखनऊ अध्यक्ष हरीश साहनी, मुख्य अतिथि और पीडब्ल्यूडी के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर अरुण श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि यूपी राजकीय निर्माण निगम के एमडी समीर गुप्ता और एकेटीयू की प्रिंसिपल वंदना सहगल ने किया। अतिथियों ने कहा कि चरणबद्ध तरीके से ऊर्जा की बर्बादी रोकें। इसके लिए न सिर्फ बचत जरूरी है बल्कि हमें अपने ऊर्जा के स्त्रोतों को भी पूरी तरह बदलना होगा। ऐसे में डीकार्बोनाइजेशन अपनाना ही सर्वश्रेष्ठ विकल्प है। इशरे दिल्ली अध्यक्ष वलीउल्लाह सिद्दीकी ने कहा कि मकसद ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देना है। हमारे साथ दिल्ली से 10 एक्सपर्ट की टीमें आई हैं। मशहूर आर्किटेक्ट अशोक कुमार, नोएडा की उद्यमी आकृति गुप्ता, उद्ममी संदीप गोयल, वरद तिवारी, शरत चंद तिवारी आदि मौजूद रहे।

होटल क्लार्क अवध में इशरे लखनऊ संस्था की ओर से ऊर्जा संयक्षण विषय पर आयोजित सेमिनार का शुभारम्भ

होटल क्लार्क अवध में इशरे लखनऊ संस्था की ओर से ऊर्जा संयक्षण विषय पर आयोजित सेमिनार का शुभारम्भ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें