राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के पुत्र और प्रदेश उपाध्यक्ष राजवीर सिंह, विहिप से भाजपा में आए प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा, उपाध्यक्ष बाबू राम निषाद और प्रदेश मंत्री महेश श्रीवास्तव को नई टीम में जगह नहीं मिली है।
नए चेहरों में अक्षयवरलाल गोंड, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, बीएल वर्मा, सुधीर हलवासिया को प्रदेश उपाध्यक्ष, अंजुला माहौर, संजय राय, प्रकाश पाल, देवेश कोरी, रामतेज पांडेय, त्रयंबक त्रिपाठी को प्रदेश मंत्री तथा मनीष कपूर को प्रदेश सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश मंत्री गोविंद नारायण शुक्ल को तरक्की देकर प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष बीएल वर्मा को तरक्की देकर प्रदेश उपाध्यक्ष बना गया है। वर्मा पहले भी प्रदेश टीम में रह चुकेहैं। रंजना उपाध्याय अभी तक प्रदेश मंत्री थीं, अब उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। पुनर्गठन में काशी और ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष के पद खाली रह गए हैं। ओबीसी मोर्चा में सांसद राजेश वर्मा और एससी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पद पर मोहनलालगंज सांसद कौशल किशोर को बरकरार रखा गया है।
भाजपा के प्रदेश मंत्री सुभाष यदुवंश (यादव) को भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत पाठक को प्रदेश मंत्री बनाकर टीम में शामिल किया गया है। चंदौली की दर्शना सिंह भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त की गई हैं।