फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कथा रंग में निखरेंगी नई प्रतिभाएं

विज्ञापन
साईं शिंजिनी अकादमी ऑफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर की ओर से हुई प्रेसवार्ता। 
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी के बच्चों और युवाओं को शास्त्रीय संगीत, कथक और चित्रकला की बारीकियां सीखने का अवसर मिलेगा। साईं शिंजिनी अकादमी ऑफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर की ओर से एक से छह अगस्त तक कथा रंग निशुल्क कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इसकी जानकारी शनिवार को प्रेस क्लब में अकादमी की अध्यक्षा अनीता कुलकर्णी ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कार्यशाला का आयोजन पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड की सीएसआर पहल के तहत किया जा रहा है। इसका उद्देश्य वंचित और उभरती प्रतिभाओं को भारतीय कला व संस्कृति से जोड़ना है। सात वर्ष या उससे अधिक आयु के बच्चे और युवा इसमें नि:शुल्क भाग ले सकेंगे। प्रशिक्षण प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक राजकीय जुबली इंटर कॉलेज में होगा। समापन समारोह सात अगस्त को भातखंडे विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में आयोजित किया जाएगा।

वरिष्ठ कलाकार देंगे प्रशिक्षण

कार्यशाला में पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज की नातिन व शिष्या शिंजिनी कुलकर्णी कथक, वरिष्ठ कलाकार संजीब गोगोई चित्रकला और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संगीतकार इकबाल हुसैन शास्त्रीय संगीत का प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें