फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीए का नया पाठ्यक्रम तैयार, मंजूरी के लिए सरकार को भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीए पाठ्यक्रम में प्रस्तावित बदलाव से भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान सभी समसामयिक मुद्दों और चिंताओं का समाधान करेगा। नए पाठ्यक्रम के मसौदे को सैद्धांतिक मंजूरी के लिए सरकार को भेजा गया है।
विज्ञापन

नया पाठ्यक्रम शिक्षा और प्रशिक्षण की संशोधित योजना, अंतरराष्ट्रीय लेखा निकायों, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 और सूचना प्रौद्योगिकी में क्रांति को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
यह जानकारी दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीए डॉ. देवाशीष मिश्रा ने दी।
मौका था रविवार को आईसीएआई के सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल (सीआईआरसी) के लखनऊ शाखा की ओर से दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम के आगाज का।
कानपुर रोड़ स्थित होटल रमाडा में आयोजित कार्यक्रम में 47 शाखाओं के सदस्य एकत्रित हुए और अपनी शाखाओं के कुशल प्रबंधन की कार्य संस्कृति को लेकर प्रशिक्षण लिया।
विज्ञापन

सीआईआरसी हर तीन साल में एक बार इस कार्यक्रम को आयोजित करता है। लखनऊ शाखा को इसकी मेजबानी का अवसर 42 वर्षों में पहली बार मिला है।
कार्यक्रम का उद्घाटन आईसीएआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीए डॉ. देवाशीष मिश्रा, उपाध्यक्ष सीए अंकित तलाटी और लखनऊ शाखा के अध्यक्ष सीए आशीष कुमार पाठक ने किया।
क्रिप्टोकरंसी के लेनदेन के एक प्रश्न के जवाब में सीए देवाशीष मिश्रा ने कहा कि इस संबंध में हमारी संस्था की ओर से एक टैक्स का प्रारूप तैयार किया जा रहा है। उसे जल्द ही भारत सरकार को मंजूरी के लिए सौंपा जाएगा।
मुख्य अतिथि पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि आईसीएआई संगठन पारदर्शिता, जवाबदेही और अखंडता के मूल्यों को बनाए रखने के लिए एक समर्पित संगठन है।
सीए की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। उच्च स्तरीय प्रशिक्षण की आवश्यकता है जिसे सीआईआरसी पूरा कर रहा है।
कार्यक्रम में सीआईआरसी प्रबंध समिति के अध्यक्ष सीए अतुल मेहरोत्रा, उपाध्यक्ष सीए किशोर हेमराज, सचिव सीए लोकेश माहेश्वरी, सचिव सीए राजीव गुप्ता, कोषाध्यक्ष सीए अनिल कुमार यादव समेत कई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें