फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः इन इलाकों में डेंगू के छह और मरीज मिले, 12 को नोटिस

Wed, 18 Nov 2020 05:30 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

लखनऊ में मंगलवार को डेंगू के छह नए मरीज पाए गए हैं। मरीज एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड, अलीगंज, इंदिरा नगर, चिनहट और गोमती नगर इलाके के हैं। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केपी त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार को निरीक्षण के दौरान गोमतीनगर के विकास खंड में कई जगह जलभराव पाया गया।। खाली प्लॉटों में कूड़े से भी समस्या बढ़ रही है। टीमों ने 5113 घरों व स्थानों पर मच्छर जनक स्थितियों का सर्वेक्षण किया। न्यू हैदरगंज मल्ली टोला,  कन्हैया माधवपुर व कल्याणपुर में कुल 12 लोगों को नोटिस दिया गया। 

विज्ञापन


फैजुल्लागंज में स्वास्थ्य परीक्षण 
डेंगू के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को फैजुल्लागंज के गायत्री नगर में मेडिकल मोबाइल वैन ने 67 लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दीं। 

बलरामपुर में लगी प्लेटलेट्स सेपरेटर मशीन 
बलरामपुर हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. राजीव लोचन ने बताया कि शासन की ओर से करीब 20 लाख कीमत की एक प्लेटलेट्स सेपरेटर मशीन अस्पताल में लगवाई गई है। इस मशीन से शरीर में मौजूद ब्लड से प्लेटलेट्स को अलग करके ले लिया जाएगा और ब्लड दोबारा शरीर में चढ़ा दिया जाएगा। इन दिनों अस्पताल में चार डेंगू मरीज भर्ती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें