फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसे कहते हैं, करे कोई और भरे कोई

Thu, 05 Sep 2013 12:50 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
दंड नियमावली में संशोधन के बाद अब अधीनस्थ श्रेणी के पुलिस अधिकारी भी लघु दंड के दायरे में ले आए गए हैं।
विज्ञापन


इस नए नियम के तहत आदेशों का उल्लंघन किए जाने से अगर 10 हजार रुपये से अधिक की राजकीय क्षति होती है, तो संबंधित पुलिसकर्मी को जुर्माना भरना होगा। यह दंड सिपाही स्तर तक लग सकता है।

नियमावली में संशोधन को मंगलवार को मंत्रिपरिषद ने मंजूरी दे दी थी। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ श्रेणी के पुलिस अधिकारियों की (दंड एवं अपील) नियमावली, 1991 में दूसरे संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद आदेशों की उपेक्षा या उल्लंघन करने पर हुई विभागीय हानि का जुर्माना पूर्ण या आंशिकरूप में संबंधित पुलिसकर्मी से वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह राशि पुलिसकर्मी की पगार से काटी जा सकेगी। अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को उनकी ड्यूटी व दायित्वों के प्रति जवाबदेह बनाए रखने के लिए सरकार नियमावली में संशोधन लेकर आई है।

माना जा रहा है कि नई नियमावली के प्रभावी होने के साथ ही अधीनस्थ पुलिसकर्मियों की सेवा का स्तर पहले से बेहतर होगा और अनुशासन भी सुधरेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें