सिटी ट्रांसपोर्ट कंपनी बुधवार से पांच इलेक्ट्रिक एसी सिटी बसें लखनऊ के दुबग्गा से गोमतीनगर विस्तार (ग्रीनवुड अपार्टमेंट) के नए रूट पर दौड़ाएगी। दुबग्गा से गोमतीनगर विस्तार तक की 37.1 किमी की दूरी के सफर के लिए एक यात्री को 45 रुपये चुकाने होंगे।
दुबग्गा डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सतीश कुमार पाल ने बताया कि नए रूट (ई-01) की बसें दुबग्गा से चलकर पारा होते हुए अवध अस्पताल, आलमबाग बस अड्डे, चारबाग, जीपीओ, सिकंदरबाग चौराहा, डालीबाग, , लोहिया पार्क, अंबेडकर पार्क, हुसैड़िया चौराहा, मकदूमपुर पुलिस चौकी, गोमतीनगर विस्तार के बीच चलेंगी।
प्रमुख सचिव ने किया निरीक्षण
नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह ने मंगलवार को दुबग्गा डिपो स्थित चार्जर पॉइंट का निरीक्षण किया। प्रमुख सचिव ने संस्था के इंजीनियर से समय से निर्माण कार्य पूरा न होने पर नाराजगी जताई। प्रमुख सचिव को बताया गया कि दो पॉइंट का काम पूरा हो गया है तो उन्होंने सिटी बसें चलाने के निर्देश दिए। निरीक्षण में नगरीय परिवहन निदेशालय के संयुक्त निदेशक अजीत सिंह शामिल थे।