फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर के लिए नए रेलवे रूट की कवायद शुरू

Sat, 30 Aug 2014 03:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रोजाना शहर से बलरामपुर और बढ़नी की ओर जाने वाले यात्रियों को अब तकलीफ नहीं उठानी पड़ेगी। उन्हें लखनऊ से ही सीधी ट्रेन मिल सकेगी।
विज्ञापन


बढ़नी होकर गोरखपुर तक नया रेल नेटवर्क बनाया जा रहा है। इससे लखनऊ से प्रतिदिन जाने वाले करीब चार हजार यात्रियों को राहत मिल सकेगी। इन स्टेशनों को लखनऊ से जोड़ने की कवायद शुरू हो गई है।

दरअसल अभी बलरामपुर, झारखंडी, तुलसीपुर और बढ़नी जाने के लिए यात्रियों को पहले बड़ी लाइन की ट्रेनों से गोंडा जाना पड़ता है। उसके बाद वहां से मीटर गेज रेलखंड की ट्रेनों से ही वह आगे जाना होता है।
विज्ञापन


वहीं सड़क मार्ग से भी रोजाना एक से डेढ़ हजार यात्री बसों से बलरामपुर की ओर जाते हैं। नेपाल से सटे बढ़नी होते हुए रेलवे ने एक नया रेल नेटवर्क शुरू करने की तैयारी की है।

रेल बजट में गोंडा-बलरामपुर रेलखंड के अमान परिवर्तन की घोषणा की गयी थी। रेलवे ने पहले ही गोरखपुर से आनंद नगर तक अमान परिवर्तन कर उस पर बड़ी लाइन की ट्रेनों का संचालन शुरू भी कर दिया है।

गोरखपुर से आनंद नगर के लिए एक डीएमयू सेवा भी शुरू होगी जो अगले वर्ष गोंडा तक चलेगी। रेलवे गोंडा-बलरामपुर रेलखंड पर अमान परिवर्तन को इसी वित्तीय वर्ष में पूरा करना चाहता है।

अमान परिवर्तन होते ही गोरखपुर से लखनऊ के लिए एक नया रेल नेटवर्क मिल जाएगा। यह नया रेलखंड गोंडा से बलरामपुर, झारखंडी, तुलसीपुर, बढ़नी, नौगढ़ और आनंद नगर होते हुए गोरखपुर तक जाएगा।

इस नए रेल खंड पर लखनऊ से गोरखपुर पहुंचने में 9:30 घंटे का समय लगेगा। हालांकि अभी बस्ती होकर गोरखपुर की सीधी यात्रा ट्रेनें पांच घंटे में तय करती हैं।

रेल टाइम टेबल में एक ट्रेन शामिल
इस वित्तीय वर्ष में अमान परिवर्तन पूरा करने के बाद रेलवे को नए रेल नेटवर्क पर नई ट्रेन चलाने के लिए बजट का इंतजार नहीं करना होगा।

रेलवे ने अपने एक सितंबर 2014 से 30 जून 2015 तक लागू होने वाले नए टाइम टेबल में गोरखपुर-मुंबई साप्ताहिक ट्रेन की व्यवस्था कर दी है।

मुम्बई-गोरखपुर (11079) मुम्बई (एल.टी.टी.) से प्रत्येक वृहस्पतिवार को दोपहर 3:50 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन शाम 5:35 बजे चारबाग होते हुए कर्नेलगंज गोंडा, बलरामपुर, झारखंडी, तुलसीपुर, बढ़नी, नौगढ़, आनन्दनगर के रास्ते तीसरे दिन रात दो बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन


वापसी में गोरखपुर-मुम्बई (11080) गोरखपुर से प्रत्येक शनिवार को सुबह पांच बजे प्रस्थान कर दोपहर 2:30 बजे लखनऊ होते हुए अगले दिन शाम 4:20 बजे मुंबई पहुंचेगी। इस ट्रेन के बाद लखनऊ से कई और ट्रेनों का संचालन शुरू करने की योजना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें