सिंगल यूज वेस्ट प्लास्टिक के उपयोग से मार्गों के नवीनीकरण और लेपन किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने बताया कि नौ जिलों के नौ मार्गों का इसमें पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चयन किया गया है। आगरा, प्रयागराज, बरेली, गोरखपुर, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ, वाराणसी का एक-एक मार्ग इसमें शामिल किया गया है।
उप मुख्यमंत्री ने बताया कि बेकार प्लास्टिक के उपयेाग से नवीनीकृत किए जाने वाले मार्गों की मजबूती में इजाफा होगा। आगरा में सिरौली नहर पुलिस से बाइखेड़ा होते हुए कटरा गांव तक, प्रयागराज में बरौत सदरेपुर मार्ग, बरेली में एनएच-24 से मीरापुर गौतारा पिथूपुरा मार्ग, गोरखपुर में एनएच-28 का छूटा शहरी भाग (कालेश्वर से जगदीशपुर मार्ग) के बाईं तरफ सात मीटर चौड़ाई में, झांसी में भरारी संपर्क मार्ग, कानपुर नगर, में रुद्रपुरबैल से शुक्लापुर मार्ग, लखनऊ में बटलर मार्ग किलोमीटर 1.69 से 2.94 तक, मेरठ में दौराला मसूरी मार्ग (अन्य जिला मार्ग) और वाराणसी में लखनऊ मार्ग पर सातो महुआ से सर सैयद पब्लिक स्कूल होते हुए तिनघरवा तक कुल नौ मार्ग चयनित किए गए हैं।