फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बारिश में बनाई जा रही नई सड़क, कॉलोनी वालों ने जताई आपत्ति

विज्ञापन
बारिश में बनाई जा रही सड़क।
विज्ञापन
लखनऊ। बारिश में डामर वाली सड़क बनाने पर इस्माइलगंज द्वितीय वार्ड के लोगों ने आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि बारिश में बन रही सड़क जल्द खराब हो सकती है। ऐसे में निर्माण पर खर्च किए जा रहे करीब 33 लाख रुपये बर्बाद हो जाएंगे। वह इसकी शिकायत मुख्यमंत्री को भेजेंगे। सड़क लोक निर्माण विभाग बनवा रहा है और यह अयोध्या रोड से रजत डिग्री कॉलेज तक बनाई जा रही है।
विज्ञापन

पूर्व पार्षद रुद्र प्रताप सिंह और स्थानीय निवासी सूर्यकांत सिंह, सुरेंद्र वर्मा, केपी शुक्ला, करमजीत पाठक और अशोक सिंह ने बताया कि सड़क का काम अब शुरू किया गया है, जबकि उसका टेंडर नवंबर 2025 में हुआ था। जब टेंडर के बाद भी सड़क नहीं बनाई गई तो करीब दो महीने पहले स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन भी किया था। इस पर भी काम शुरू नहीं कराया गया। अब जब बारिश शुरू हो गई है तो सड़क बनाई जा रही है। बारिश में डामर वाली सड़क खराब होने का सबसे अधिक खतरा रहता है।
वहीं, लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता सत्येंद्र नाथ का कहना है कि जनता की सुविधा के लिए सड़क की मरम्मत की जा रही है। यदि मरम्मत नहीं की जाएगी तो और बड़े-बड़े गड्ढे हो जाएंगे, जिससे चलना भी मुश्किल हो जाएगा। मरम्मत इस तरह से की जा रही है कि वह बारिश में न उखड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें