चारबाग रेलवे स्टेशन पर नए साल से पार्किंग की नई दरें लागू हो जाएंगी। ये दरें अब घंटों नहीं ‘डे-नाइट’ के हिसाब से लागू होंगी। यानी वाहन दो घंटे के लिए खड़े किए जाएं या फिर चार घंटे या 12 घंटे के लिए, न्यूनतम पार्किंग शुल्क का भुगतान 12 घंटे के हिसाब से ही करना होगा।
इससे अधिक देर के लिए वाहन खड़े करने पर अगले 12 घंटे का भुगतान करना होगा। साइकिल पार्किंग पर 5 रुपये, बाइक-स्कूटर पर 10 रुपये और कार पार्किंग शुल्क 20 रुपये होगा। उत्तर रेलवे के चारबाग रेलवे स्टेशन पर तीन तरह की पार्किंग हैं। पहली साइकिल-बाइक व स्कूटर के लिए।
दूसरी कार के लिए और तीसरी प्रीमियम कार पार्किंग। नई दरें लागू करने के पीछे रेलवे अधिकारियों का तर्क है कि पार्किंग की दरों में अंतर के कारण अक्सर यात्रियों व ठेकेदारों के बीच रेट को लेकर कहासुनी-मारपीट तक हो जाती थी। इसी वजह से पार्किंग दर में एकरूपता लाने के लिए ‘डे-नाइट’ के हिसाब से पार्किंग शुल्क लागू करने का फैसला किया गया है।
जनवरी से लागू हो सकती है नई व्यवस्था
डेमो
- फोटो : डेमो
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि हाल ही में चारबाग रेलवे स्टेशन की सेकेंड एंट्री पर पार्किंग का ठेका हुआ है, जहां जल्द ही नए रेट लगाए जाएंगे। ऐसे ही अन्य पार्किंगों के ठेके भी खत्म होने की कगार पर हैं। अधिकारियों की मानें तो जनवरी में कई नए ठेके होने हैं, जिससे नई दरों को लागू कर दिया जाएगा।
अलग-अलग पार्किंग शुल्क को लेकर होने वाली कहा-सुनी भले ही खत्म हो जाएगी, पर यात्रियों को अब ज्यादा जेब ढीली करनी होगी। मसलन, किसी को दो या चार घंटे के लिए पार्किंग करनी होगी तो उसे भुगतान पूरे 12 घंटे का देना होगा। इससे ठेकेदारों को जरूर फायदा हो सकता है, पर नई दरों से यात्रियों को राहत नहीं मिलने वाली।
कानपुर अपडाउन करने वाली नेहा सिंह ने कहा कि 12 घंटे के हिसाब से शुल्क लिया जाना गलत है। इंजीनियर सुमेश त्रिपाठी ने कहा कि अक्सर दिल्ली जाना होता है तो कार पार्किंग में लगाकर जाता हूं। लेकिन जब लौटकर आता हूं तो ढाई-तीन सौ रुपये का बिल बन चुका होता है। एक बार तो बिल ट्रेन के टिकट से अधिक पहुंच जाता था। इससे राहत मिलेगी।
देखें, पार्किंग शुल्क की लिस्ट
डेमो
- फोटो : डेमो
रेलवे की नई पार्किंग दरें बड़ों के लिए तो राहत भरी हैं, लेकिन दो पहिया वाहन वालों को तो नुकसान ही उठाना होगा। खासकर प्रीमियम कार पार्किंग करने वालों को पहले जहां चार घंटे के लिए 40 रुपये देने पड़ते थे, नई दर लागू होने के बाद उन्हें 12 घंटे के लिए महज 20 रुपये ही देने होंगे।
पार्किंग शुल्क, पुराने और नए
प्रीमियम कार पार्किंग
पुरानी दर नए रेट
2 घंटे ₹ 25 -
4 घंटे तक ₹ 40 -
12 घंटे - ₹ 20
चार से अधिक घंटे होने पर प्रति दो घंटे ₹20 -
साधारण कार पार्किंग
पुरानी दर नए रेट
4 घंटे तक ₹ 15 -
12 घंटे तक ₹ 20 ₹20
24 घंटे तक ₹25 ₹ 40
24 घंटे बाद प्रत्येक दिन के हिसाब से ₹ 30 -
साइकिल व बाइक पार्किंग
साइकिल स्कूटर/बाइक
पुरानी दर नए रेट पुरानी दर नए रेट
4 घंटे ₹4 ₹ 5 -
12 घंटे ₹ 5 ₹ 5 ₹10 ₹10
24 घंटे ₹ 6 ₹ 10 ₹ 15 ₹ 20
48 घंटे ₹12 ₹ 20 ₹ 20 ₹ 40
इसके बाद प्रत्येक दिन के लिए ₹17 ₹ 25 -