भारी फेरबदल के बीच मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की टीम का आज छठा विस्तार होने जा रहा है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को उड़ीसा से लौटने के बाद देर रात मंत्रिमंडिल के विस्तार को अंतिम रूप दिया।
सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव, शिवपाल सिंह के साथ चर्चा के बाद नाम फाइनल किए। रात में ही मंत्रियों की लिस्ट राज्यपाल को भेज दी गई। आज सुबह 10ः30 बजे राजभवन में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी।
इससे पहले ज्यादातर दावेदारों ने अपनी जगह पक्की कराने की जोड़-तोड़ में शुक्रवार को दिनभर मुलायम से लेकर अन्य मंत्रियों तक हाजिरी लगाई। वे दिनभर टोह लेते रहे कि उनका नाम सूची में है या नहीं। सीएम अखिलेश ने विभागों का बंटवारा कर दिया है।