राज्य सरकार ने अग्निशमन विभाग को छह नए हाइड्रॉलिक प्लेटफार्म खरीदने की
अनुमति दे दी है।
इसके लिए 895.81 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई है।
बहुमंजिला इमारतों में आग लगने की दशा में इन 42 मीटर ऊंचे हाइड्रॉलिक
प्लेटफार्म से नियंत्रण किया जा सकेगा।
यह जानकारी प्रमुख सचिव गृह अनिल
कुमार गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि
आग बुझाने से संबंधित नए व अत्याधुनिक उपकरण व अन्य सामग्री
खरीदने की शासन की ओर से मंजूरी दी जा रही है।
ये हाइड्रॉलिक प्लेटफार्म दस
लाख से अधिक जनसंख्या वाले महानगरों जैसे लखनऊ, इलाहाबाद, कानपुर,
आगरा, वाराणसी और मेरठ के लिए खरीदे जा रहे हैं।
इन्हें
खरीदने के लिए पुलिस विभाग को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश जारी कर दिए गए
हैं।