फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान : गंदगी फैलाने पर अब नगर निगम की एंटी गार्बेज यूनिट काटेगी चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
सावधान : गंदगी फैलाने पर अब नगर निगम की एंटी गार्बेज यूनिट काटेगी चालान
विज्ञापन

लखनऊ। स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर को अव्वल लाने के लिए नगर निगम ने एंटी गार्बेज यूनिट का गठन किया है। यह यूनिट शहर में सफाई और डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के प्रति लोगों को जागरूक करेगी, वहीं गंदगी फैलाने वालों से जुर्माना भी वसूलेगी।
अपर नगर आयुक्त अर्चना द्विवेदी ने बताया नगर निगम के निर्देश पर हर जोन के लिए एक एंटी गार्बेज यूनिट गठित की गई है। प्रत्येक जोन में यह यूनिट स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेगी। ताकि शहर को स्वच्छ रखने के साथ स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में अच्छी रैंकिंग हासिल की जा सके। यूनिट ऐसे लोगों को जागरूक करेगी जो गंदगी फैलाते हैं। इसके बाद भी गंदगी फैलाते मिले तो चालान काटकर जुर्माना लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये काम करेगी एंटी गार्बेज यूनिट
- दुकानदारों को जागरूक करना कि वह सड़क पर कूड़ा न फैलाएं।
- कूड़ा अधिकृत कूड़े वालों को ही दें।
- कूड़े को चार भागों में गाड़ी में डालें, गीला कूड़ा हरे हिस्से में, सूखा कूड़ा नीले में, जैव अपशिष्ट पीले हिस्से में व घरेलू हानिकारक अपशिष्ट गाड़ी के काले हिस्से में डालें।
- पॉलिथीन का उपयोग न करें, ना किसी को करने दें। इसकी जगह कपडे़ का थैला इस्तेमाल करें।
- सिंगल यूज डिस्पोजेबल एवं प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए जागरूक करना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें