फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंत संकायकी परीक्षा में नया खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
केजीएमयू : दंत संकाय की रेजीडेंट परीक्षा में नया खेल
विज्ञापन

केजीएमयू के दंत संकाय में रेजीडेंट की परीक्षा का पर्चा आउट होने के मामले में नया खेल हो गया है।
एक ओर कमेटी बनाकर जांच कराई जा रही है तो दूसरी ओर दोबारा परीक्षा कराकर परिणाम भी घोषित कर दिया गया है।
इसमें विभागाध्यक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने वाले रेजीडेंट का भी नाम है। इतना ही नहीं एक रेजीडेंट को बैकडोर से अधूरा वक्त पूरा कराने की तैयारी चल रही है।
दंत संकाय में माइक्रोबायोलॉजी एवं ओरल पैथोलॉजी विभाग में रेजीडेंट के तीन पद हैं। इसके लिए हुई परीक्षा में पर्चा आउट हो गया।
विभागाध्यक्ष ने दंत संकाय डीन पर आरोप लगाया तो एक रेजीडेंट ने विभागाध्यक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। मामले में जांच कमेटी गठित की गई है।
अभी तक इसने रिपोर्ट नहीं दी है। इसी बीच दोबारा परीक्षा कराकर परिणाम भी घोषित कर दिया गया है।
सूत्रों की मानें तो दंत संकाय में रेजीडेंटों की नियुक्ति के नाम पर बड़ा खेल चल रहा है। 21 जुलाई को होने वाली परीक्षा में बैकडोर से संस्थान के दो डॉक्टर व एक रेलवे अधिकारी के बच्चे को रेजीडेंट बनाने के आरोप लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार भी एक रेजीडेंट का कार्यकाल बढ़ाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मीडिया प्रभारी डॉ. सुधीर सिंह का कहना है कि जांच चल रही है। अभी तक कार्यकाल बढ़ाने के बारे में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें