फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी से शुरू होंगी कई नई उड़ाने

Sat, 18 Oct 2014 01:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में आने वाले पर्यटक व अन्य लोग अगले महीने से लखनऊ , आगरा, वाराणसी व इलाहाबाद के बीच हवाई सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन


इसके लिए शासन और एयरलाइंस के बीच 20 अक्तूबर को करार (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इसके बाद वायु सेवा संचालित करने वाली कंपनी औपचारिक रूप से तारीख की घोषणा करेगी।

नवंबर के पहले सप्ताह से इन शहरों के बीच वायु सेवा शुरू हो जाने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने 10 शहरों को वायुमार्ग से जोड़ने का निर्णय किया है।
विज्ञापन


पहले चरण में लखनऊ-इलाहाबाद, लखनऊ-आगरा व लखनऊ-वाराणसी के बीच वायु सेवा का संचालन किया जाएगा।

इन शहरों के बीच नॉर्थ-ईस्ट एयरलाइंस वायु सेवा का संचालन करेगी। इन वायु मार्गों पर उड़ान भरने वाले 18 सीटर विमान दो इंजन वाले होंगे।

पूरी सीटें न भरने की स्थिति में अधिकतम 30 प्रतिशत सीटों के किराए की भरपाई सरकार करेगी। एयरलाइंस को ईंधन पर चार फीसदी वैट देना होगा।

वैट में छूट केवल उन्हीं एयरलाइंस को दी जाएगी जो प्रदेश के अंदर ही अपनी उड़ानें रखेंगी।
विज्ञापन

दूसरे चरण में शुरू होंगी ये उड़ाने

पर्यटन विभाग के सूत्रों का कहना है कि दूसरे चरण में लखनऊ-मेरठ, लखनऊ-गोरखपुर, मुरादाबाद- इलाहाबाद,मेरठ-इलाहाबाद, मुरादाबाद-लखनऊ, चित्रकूट-लखनऊ व लखनऊ-कुशीनगर के बीच उड़ानें शुरू कराई जाएंगी।


इसके लिए कुछ अन्य एयरलाइंस से भी करार किया जाएगा। पर्यटन विभाग अंतरजनपदीय के साथ ही अंतरराज्यीय वायु सेवा शुरू करने की संभावनाएं भी तलाश रहा है।

कोशिश की जा रही है कि दूसरे राज्यों में आने वाले पर्यटक या वहां के निवासी सीधे वायुमार्ग से यूपी के प्रमुख शहरों तक पहुंच सकें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें