फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल हादसा: लापरवाही का दोषी पाए जाने पर एएसएम निलंबित, मृतकों में पांच बिहार के

Wed, 10 Oct 2018 04:50 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
विज्ञापन
ड्रोन से की जा रही घटनास्थल की निगरानी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मालदा टाउन से नई दिल्ली जा रही न्यू फरक्का एक्सप्रेस (14003) बुधवार सुबह 6.04 बजे हरचंदपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी आउटर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई।  ट्रेन की नौ बोगियां बेपटरी हो गईं। हादसे में बिहार के दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 38 घायल हैं। गंभीर रूप से घायल नौ लोगों को लखनऊ रेफर कर दिया गया, जबकि बाकी जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती हैं।

विज्ञापन


मंडल रेल प्रबंधक सतीश कुमार ने शुरुआती जांच में लापरवाही सामने आने पर हरचंदपुर के सहायक स्टेशन मास्टर को निलंबित कर दिया है। मौके पर पहुंचे रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्वनी लोहानी ने रेल संरक्षा आयुक्त स्तर से जांच कराने की बात कही है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। जो दोषी होगा उस पर सख्त कार्रवाई होगी।


हादसे में मृतकों का विवरण
- शम्भू (25 वर्ष) पुत्र मोहन, निवास- गड़ौरा, खड़कपुर, मुंगेर, बिहार
- सुनीता (54) पत्नी मोहन, निवास- गड़ौरा, खड़कपुर, मुंगेर, बिहार
- रीता (01) पुत्री मोहन, निवास- गड़ौरा, खड़कपुर, मुंगेर, बिहार
- अजय कुरी (45) पुत्र घुतकानंद पुरी, निवास- भगजामरा, किसनगंज, बिहार।
- दिनेश मांझी (7) पुत्र रसिकलाल मांझी, निवास- लक्ष्मीपुर, थाना हवेली, मुंगेर, बिहार

 

विज्ञापन

हादसे में घायलों की सूची

- फोटो : amar ujala



 

हादसे के कारण ये ट्रेनें हुईं निरस्त

train accident
- 14219/14220 वाराणसी-लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस।
- 14216 लखनऊ-इलाहाबाद गंगा-गोमती एक्सप्रेस।
- 14210/14209 लखनऊ-प्रयाग इंटरसिटी एक्सप्रेस।
- 54377 प्रयाग-बरेली पैसेंजर और 54378 बरेली प्रयाग पैसेंजर।
- 14124 कानपुर-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस और 14123 प्रतापगढ़-कानपुर एक्सप्रेस।

इन ट्रेनों का रूट बदला गया

train accident
- 14123 प्रतापगढ़-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस वाया रायबरेली-डलमऊ-उन्नाव-कानपुर।
- 14512 सहारनपुर-इलाहाबाद नौचंदी एक्सप्रेस वाया सुल्तानपुर-प्रतापगढ़-इलाहाबाद।
- 14208 दिल्ली जंक्शन प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस वाया सुल्तानपुर- प्रतापगढ़।
- 14266 देहरादून-वाराणसी एक्सप्रेस वाया सुल्तानपुर-जाफराबाद-वाराणसी।
- 12183 भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस वाया वाया सुल्तानपुर (जो कि सुल्तानपुर में निरस्त कर दी जाएगी।) 12184 प्रतापगढ़-भोपाल एक्सप्रेस सुल्तानपुर से यात्रा प्रारंभ करेगी।
14369 संगरौली-बरेली त्रिवेणी एक्सप्रेस वाया डलमऊ-उन्नाव- लखनऊ-आलमनगर।
- 13006 अमृतसर-हावड़ा मेल वाया सुल्तानपुर-जाफराबाद-वाराणसी।
14265 वाराणसी-देहरादून एक्सप्रेस वाया वाराणसी-सुल्तानपुर-लखनऊ
14215 इलाहाबाद-लखनऊ गंगा गोमती एक्सप्रेस वाया ऊंचाहार-डलमऊ-उन्नाव-लखनऊ
विज्ञापन

रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए

train accident
एडीआरएम काजी मेराज का कहना है कि 4 बोगियां पलटी हैं। हादसे में 7 लोगों की मौत हुई है। घायलों की संख्या भी 40 के करीब है। 

दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन BSNL- 05412-254145, रेलवे 027-73677 
पटना स्टेशन BSNL- 0612-2202290, 0612-2202291, 0612-220229, रेलवे- 025-83288 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें