फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ट्रेन का सफर भी हुआ 'हवाई सफर'

Sun, 22 Dec 2013 03:34 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
हवाई जहाज की तरह अब ट्रेनों में भी मांग बढ़ने पर टिकट के दाम बढ़ाए जा सकेंगे।
विज्ञापन


रेलवे ने पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर अपनी एक ट्रेन की सीटों को कई श्रेणियों में बांटकर उनका अलग-अलग किराया निर्धारित किया है। इसे नाम दिया गया है डायनमिक किराया।

इस ट्रेन का नाम प्रीमियम एसी स्पेशल रखा गया है। फिलहाल यह ट्रेन नई दिल्ली से मुंबई सेंट्रल के बीच चलेगी जो कि 16 घंटे में अपनी दूरी तय करेगी।
रेलवे बोर्ड के एडीजी जनसंपर्क आलोक सक्सेना के मुताबिक प्रीमियम एसी स्पेशल ट्रेन के टिकट रेलवे के काउंटरों पर नहीं बनेंगे। यात्रियों को ई-टिकट बनाना होगा।
विज्ञापन


यदि ट्रेन में कोई सीट खाली है तो केवल चार्ट बनने के बाद ही रेलवे के करंट काउंटर पर बुकिंग कराई जा सकेगी। टिकट की बुकिंग अधिकतम 15 दिन पहले खोली जाएगी। ट्रेन में आई-टिकट की बुकिंग भी मान्य नहीं होगी।
सीटें खाली रहने पर भी नहीं होगा अपग्रेडेशन
एसी द्वितीय में सीटें खाली होने पर एसी तृतीय के यात्रियों का अपग्रेडेशन नहीं हो सकेगा। तत्काल कोटा, लेडीज कोटा व अन्य कोटे की सीटें ट्रेन में उपलब्ध नहीं होंगी और न ही किराये में किसी तरह की रियायत दी जाएगी।
विज्ञापन


प्रीमियम एसी स्पेशल में एसी द्वितीय व एसी तृतीय की बोगियां ही होंगी। यात्री अपने मनपसंद खाने के लिए खुद अपना टैरिफ चुन सकते हैं।
24 से चलेगी ट्रेन प्रीमियम एसी स्पेशल 22914 दिल्ली से 24, 27 व 30 दिसंबर व 2 जनवरी को मुंबई रवाना होगी। जबकि मुंबई सेंट्रल से 22913 ट्रेन 26, 29 दिसंबर और एक जनवरी को दिल्ली के लिए रवाना होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें