फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसरा योजना में मिलेंगी और बेहतर सुविधाएं

Mon, 19 Aug 2013 09:19 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आसरा योजना में लोगों को और बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी। इस योजना के तहत मलिन बस्तियों व अल्पसंख्यक बस्तियों में रहने वालों को मुफ्त मकान देने के साथ स्वच्छ जलापूर्ति और पार्क व स्ट्रीट लाइट की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन


मकान की लागत 2.50 लाख से बढ़ाकर 2.96 लाख रुपये कर दिया गया है। इस संबंध में विशेष सचिव नगर विकास श्रीप्रकाश सिंह ने शासनादेश जारी कर दिया है।
प्रदेश की शहरी मलिन बस्तियों और अल्पसंख्यक बस्तियों के कायाकल्प के लिए आसरा योजना की शुरुआत की गई है।

इसके तहत योजना के आवंटियों को 250 से 300 वर्ग फीट में एक कमरा, एक बरामदा, शौचालय, किचन बनाकर मुफ्त दिए जाएंगे। सभी मकान तीन मंजिला अपार्टमेंट में बनाए जाएंगे।

इसके अलावा बेहतर जलापूर्ति के लिए नलकूप, पंप हाउस व ओवर हेड टैंक और सेफ्टिक टैंक बनाए जाएंगे। जबकि सुरक्षा के लिए चाहरदीवारी व गेट बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें