उत्तर रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए नौ मई से नई दिल्ली से गोरखपुर वाया लखनऊ समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि गाड़ी संख्या 04022 नई दिल्ली गोरखपुर समर स्पेशल प्रत्येक नौ मई से 11 जुलाई तक शुक्रवार को चलाई जाएगी।
ये भी पढ़े- UP Board Result 2025: सीएम योगी ने टॉपर्स को दी बधाई, विफल हुए विद्यार्थियों को भी दिया संदेश
ये भी पढ़े -UP Board Result 2025: 10वीं में सीतापुर के अर्पित वर्मा ने हासिल किया प्रदेश में दूसरा स्थान, मिले 97.50% अंक
ट्रेन नई दिल्ली से दोपहर दो बजे चलकर रात 11 बजे लखनऊ व सुबह पांच बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04021 गोरखपुर नई दिल्ली समर स्पेशल 10 मई से 12 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को चलाई जाएगी। ट्रेन गोरखपुर से सुबह सात बजे चलकर दोपहर सवा एक बजे लखनऊ व रात 11:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
ट्रेन गाज़ियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, गोंडा, बस्ती स्टेशनों पर भी रुकेगी। ट्रेन में जनरल, स्लीपर, एसी सहित कुल 22 कोच होंगे।